लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Sun, 12 Apr 2020 08:54 AM IST
कई बार घर में अपनी मनपसंद डिश बनी होने पर या रेस्टोरेंट में अपना मनपसंद फूड ऑर्डर करने पर आप ज्यादा खाना खा लेते हैं। जरूरत से ज्यादा खाने के बाद अक्सर पेट में भारीपन और सीने में जलन की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को एसिडिटी और बदहजमी भी हो जाती है। अगर आप भी अक्सर इन समस्याओं से जूझते हैं, तो परेशान न हों। पेट में भारीपन और सीने में जलन की समस्या को योगासन के द्वारा 5 मिनट में ठीक किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 3 योगासन, जो आपको इन समस्याओं से तुरंत राहत दिलाते हैं।