लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Sun, 16 Feb 2020 08:16 AM IST
रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी में शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सुबह नाश्ता करना बहुत जरूरी है। यह नाश्ता अच्छा और पोषण से भरपूना होना चाहिए। रात में सोने के बाद सुबह हम जगते हैं तो हमारा पेट बिल्कुल खाली रहता है, जिसके लिए हमें हेवी ब्रेकफास्ट की जरूरत होती है। लेकिन व्यस्तता के कारण कुछ लोग तो सुबह नाश्ता ही नहीं करते हैं और करते भी हैं तो अक्सर गलत आहार चुन लेते हैं। गलत आहार का असर सीधा हमारे शरीर पर पड़ता है। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए…