हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे प्रतिष्ठित 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड Filmfare Awards समारोह का आयोजन 15-16 फरवरी, 2020 को होने जा रहा है। 64 सालों की परंपरा को तोड़ते हुए इस बार इसका आयोजन मुंबई नहीं बल्कि असम में होने जा रहा है। राजधानी गुवाहाटी में 15 फरवरी को सितारों की महफिल सजेगी। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता शाहरुख खान, विक्की कौशल के साथ होस्ट करते नजर आएंगे। अवॉर्ड सेरेमनी से पहले पुरस्कारों की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही टेक्निकल और शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड विनर्स के नामों की घोषणा कर दी गई है।
कर्टेन रेजर इवेंट में पहुंचे ये स्टार्स
रविवार को मुंबई में इसके कर्टेन-रेजर का आयोजन किया गया,जहां रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा देखने को मिला। इस ईवेंट को एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने होस्ट किया। सामारोह में बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर पुरस्कार दिया गया। इस दौरान करीना कपूर, मनीष मल्होत्रा, तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिंह, अनन्या पांडे जैसे कई अन्य सितारे भी वहां मौजूद थे। सभी स्टार रेड कारपेट पर पोज देते नजर आए। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
टेक्निकल विनर्स की लिस्ट
बेस्ट एक्शन अवॉर्ड
‘वॉर’-पॉल जेनिंग्स, ओ सी यंग, परवेज शेख और फ्रांज स्पिलहॉज
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर
गली बॉय- सैल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
गली बॉय- सुजान कप्लान मरवान्जी
बेस्ट कॉस्ट्यूम
सोनचिडिय़ा- दिव्या गंभीर, निधि गंभीर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
गली बॉय – जय ओज
बेस्ट कोरियोग्राफी
कलंक (घर मोरे परदेसिया) – रेमो डिसूजा
बेस्ट एडिटिंग
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक- शिवकुमार वी पनिकर
बेस्ट वीएफएक्स
वॉर- शेरी भर्दा और विशाल आनंद
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन)
बेबाक
डायरेक्टर- शाजिया इकबाल
बेस्ट एक्टर(फिमेल) शार्ट फिल्म में
साराह हाशमी (बेबाक)
करण जौहर
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फिक्शन)
विल़ेज ऑफ ए लेजर गॉड
डायरेक्टर- अनंत नारायण महादेवन
विभिन्न श्रेणियों में नॉमिनेशन लिस्ट
बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट गली ब्वॉय, कंगना रनौत- जजमेंटल है क्या, करीना कपूर खान- गुड न्यूज, प्रियंका चोपड़ा- द स्काई इज पिंक, रानी मुखर्जी- मर्दानी 2 और विद्या बालन- मिशन मंगल के नाम शामिल हैं।
बेस्ट एक्टर
अक्षय कुमार- केसरी, आयुष्मान खुराना- बाला, ऋतिक रोशन- सुपर 30, शाहिद कपूर- कबीर सिंह, रणवीर सिंह- गली ब्वॉय, विक्की कौशल- उरी।
बेस्ट फिल्म
छिछोरे, गली ब्वॉय, मिशन मंगल, उरी: सर्जिकल स्ट्राइक, वॉर को बेस्ट फिल्म की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल किया गया है।
बेस्ट डायरेक्टर
आदित्य धर- उरी, जगन शक्ति- मिशन मंगल, नितेश तिवारी- छिछोरे, सिद्धार्थ आनंद- वॉर, जोया अख्तर- गली ब्वॉय।
बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी
आर्टिकल 15- अनुभव सिन्हा, गौरव सोलंकी, छिछोरे- नितेश तिवारी, पीयूष गुप्ता और निखिल महरोत्रा,
गली ब्वॉय- ज़ोया अख्तर, रीमा कागदी, मर्द को दर्द नहीं होता- वासन बाला, मिशन मंगल- जगन शक्ति, सोनचिरैया- अभिषेक चौबे और सुदीप शर्मा।
जब आप जीतते हैं, तो अवॉर्ड उचित लगता है: विद्या बालन
इस अवॉर्ड के प्रमोशनल कार्यक्रम में विद्या बालन ने कहा,’मेरे ख्याल से हर भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री का यह अवॉर्ड जीतना सपना लगता है। यह मेरा भी सपना रहा है, लेकिन मैंने कभी स्वीकृति भाषण तैयार नहीं की, क्योंकि आप जीतने की मंशा जितनी रखोगे, आप उसे जीतने के बाद उतना ही चिंतित महसूस करेंगे। यह वास्तव में मेरे साथ लगातार चार साल हुआ। मैंने तीन साल तक सर्वश्रेष्ठ कलाकार (महिला) का पुरस्कार अवॉर्ड जीता और एक बार सर्वश्रेष्ठ कलाकार (महिला) क्रिटिक्स का।’