Sarfaraz Khan शुरू से बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर माने जाते है, उनके साथ असल समस्या फिटनेस को लेकर थी, लेकिन तिहरा शतक जड़कर उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्होंने अब इस मोर्चे पर भी फतह हासिल कर ली है।
नई दिल्ली : घरेलू क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी स्कूली क्रिकेट से ही चर्चा में रहे हैं। इनमें क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, पृथ्वी शॉ और सरफराज खान (Sarfaraz Khan) जैसे खिलाड़ियों ने काफी सुर्खियां बटोरी है। इन सबमें एक खास बात और है। वह है कि ये सारे क्रिकेटर मुंबई के हैं। इन चारों में से दो क्रिकेटर अब भी सुर्खियों में हैं। पहला टीम इंडिया में अपना स्थान बना चुके 20 साल के पृथ्वी शॉ और दूसरा 22 साल के सरफराज खान। बीच के एक साल शांत रहने के बाद सरफराज एक बार फिर तूफानी फॉर्म में हैं। वह इन दिनों मुंबई की तरफ से रणजी क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने हासिल किया एक और बड़ा मुकाम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 14,000 रन
आउट होने से पहले बना डाले 605 रन
सरफराज खान इस रणजी सीजन में मुंबई के सबसे अहम बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। वह पिछली तीन रणजी पारियों में एक तिहरा शतक (301) और एक दोहरा शतक (226) लगाया और दोनों बार नाबाद रहे। इसके बाद भी वह रुके नहीं और रणजी में अपनी तीसरी पारी में धमाकेदार 78 रन बना डाए। इसी के साथ उन्होंने आउट होने से पहले 605 रन बना डाले।
ऐसा है करियर
सरफराज खान ने अब तक अपने करियर में कुल 15 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 65.38 की बेहद प्रभावशाली औसत से कुल 1177 रन बनाए हैं। इस दरमियान उन्होंने एक तिहरा, एक दोहरा शतक समेत तीन शतकीय पारियां खेली है। अगर उनके बल्ले से इसी रफ्तार से रन निकलते रहें तो चयनकर्ता भी उन्हें ज्यादा दिन तक टीम इंडिया से बाहर नहीं रख पाएंगे।
शर्मनाक रिकॉर्ड : शिवम दुबे ने एक ओवर में 34 रन देकर बने सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज
हमेशा से प्रतिभाशाली रहे हैं सरफराज
सरफराज न सिर्फ रणजी में कामयाब रहे हैं। वह स्कूली क्रिकेट, आईपीएल के अलावा भारत की अंडर-16 और अंडर-19 टीम से भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। सरफराज को शुरू से बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जाता है। उनके साथ असल समस्या फिटनेस की थी, लेकिन तिहरा शतक जड़कर उन्होंने साबित कर दिया है कि उन्होंने अब इस मोर्चे पर भी फतह हासिल कर ली है।