नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 43वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने जा रहे है। यूं तो अभिषेक के जन्मदिन की तैैैयारी उनके फैसं काफी समय पहले ही कर चुके थे। और उन्हे इसी के साथ जन्मदिन की विश भी मिलने लगी थी। लेकिन अमिताभ ने ट्वीट के जरिए अभिषेक के जन्मदिन की तारीख का खुलासा किया। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। जन्मदिन के इस खास मौके पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने भी इस दिन को खास बनाने की स्पेशल तैयारियां की हैं। ऐश ने सोशल मीडिया पर देर रात कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन फोटोज के साथ खास कैप्शन लिखा। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति अभिषेक के जन्मदिन को खास अंदाज से विश किया। उन्होंने देर रात उनका केक काटकर कुछ फोटोज़ शेयर की हैं जिसमें पूरा बच्चन परिवार नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार, हमेशा’। फोटो में अमिताभ बच्चन ब्लैक ट्रैकसूट में नजर आ रहे हैं। वहीं, जया बच्चन ने सूट पहना हुआ है। इसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मस्ती के मूड़ में नजर आ रही हैं। बच्चन परिवार के पूरे सदस्यों ने एस साथ मिलकर उन्हें खास तोहफा दिया। ऐश्वर्या ने बर्थडे की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बेबी-पापा, प्यार प्यार प्यार हमेशा।’
अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अपकमिंग मूवी में ‘ब्रीथ सीजन 2’ में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह इस मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर दी थी।