New Delhi, Updated Sat, 01 Feb 2020 02:20 PM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (1 फरवरी 2020 को) साल 2020 का बजट पेश किया। बजट के अंतर्गत सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास पर 2500 करोड़ रुपए खर्च करने का एलान किया है। भारत सरकार देश में पांच पुरातात्विक जगहों पर म्यूजियम बनाने की चर्चा की है। यह म्यूजियम उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर, असम के शिवसागर, गुजरात के धौलाविरा, हरियाणा के राखीगढ़ी और रांची में ट्राइबल म्यूजियम बनेगा। आइए जानते हैं इन पांच पुरातात्विक जगहों के बारे में विस्तार से…