कोरोना वायरस की वजह से 14 अप्रेल तक पूरे देश में लॉकडाउन है। सभी लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। बॉलीवुड स्टार्स भी सेल्फ़ आइसोलेशन में हैं। वे घर में ही अपना समय बिता रहे हैं। लॉकडाउन शुरू होने से पहले कुछ सेलेब्स विदेश में थे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें कम होने से उन्हें देश वापसी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस जूही चावला भी लंदन में फंस गई थीं। भारतीय उच्चायोग की मदद से उनकी भारत वापसी हो सकी।
छुट्टियां मनाने गई थीं
जूही ने एक इंटरव्यू ने बताया कि वे एक मार्च को बच्चों जाह्नवी, अर्जुन और पति जय मेहता के साथ छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रिया गयी थीं, जहां से वे लंदन चले गए। तब तक कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा था। उन्होंने बताया—हम ऑस्ट्रिया पहुंचे थे तो देश में लॉकडाउन की सुगबुगाहट होने लगी थी। इसलिए हमारे पास विकल्प था कि हम वहीं रहें या तुरंत वापस आ जाएं। ऑस्ट्रिया की ट्रिप पूरी करने के बाद हम लंदन लंदन चले गए, जहां हमारा फैमिली होम भी है।
हालात बिगड़ने लगे थे
‘मार्च के मध्य तक, लंदन में हालात बिगड़ने लगे थे। लगभग उसी समय, भारतीय सरकार ने भी बाहर से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगाना शुरू कर दिया था। हमारे सामने वापस आने या लंदन में ही रुकने का विकल्प बचा था।’
भारतीय उच्चायोग ने की मदद
उन्होंने बताया—इसके बाद हम भारतीय उच्चायोग के पास गए। अधिकारियों ने हमें सुरक्षित भारत पहुंचाने में मदद की। जूही ने बताया कि वो 20 मार्च को भारत लौटीं। तब से ही अपने घर में क्वारंटाइन में हैं। बता दें कि जूही ने लॉकडाउन के दौरान एनजीओ के जरिए कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद की है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। हाल ही उन्होंने एक पोस्ट के जरिए फैंस को आॅर्गेनिक तरीके से बालों को स्वस्थ रखने का तरीका बताया। इसके अलावा उन्होंने एक बूमरैंग वीडियो भी पोस्ट किया।