– दानिश कनेरिया ( Danish Kaneria ) ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के जवाब में ये खुलासा किया है
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ( Danish Kaneria ) ने सोशल मीडिया पर एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कुछ लोगों ने कई बार उनका धर्म बदलने की कोशिश की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए थे।
दानिश कनेरिया को किया गया था इस्लाम कबूल करने को मजबूर
दरअसल, सोशल मीडिया पर #AskDanish ट्रेंड कर रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स दानिश से सवाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक सवाल दानिश से किया गया, जिसमें उनसे इस्लाम धर्म कबूल करने के बारे में पूछा गया। दानिश ने इसके जवाब में कहा कि आप जैसे कई लोग कोशिश कर चुके हैं कि मैं अपना धर्म बदल लूं, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
ईसीबी ने दानिश को किया था बैन
आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले महज दूसरे हिंदी क्रिकेटर दानिश स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए थे, जिसके बाद ईसीबी (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
ट्विटर पर दानिश से पूछे गए ये सवाल
– #AskDanish सेशन के दौरान दानिश ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि वो पाकिस्तान में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। आमना गुल नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट आया, ‘आप प्लीज इस्लाम कबूल कर लीजिए। इस्लाम भगवान है। इस्लाम के बिना कुछ नहीं है। आप की जिंदगी मौत जैसी है। आप इस्लाम कबूल कर लीजिए।’
– इस पर जवाब देते हुए दानिश कनेरिया ने लिखा, ‘आप जैसे कई लोग मेरा धर्म बदलवाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन कामयाब नहीं हुए हैं।’
– हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया था कि कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर अच्छा बर्ताव नहीं करते थे।
[ad_2]