टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff और दिशा पाटनी Disha Patani एक-दूसरे को डेट करने को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों अक्सर डिनर और मूवी डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। लेकिन कभी पब्लिकली यह स्वीकार नहीं किया है कि वे एक-दूसरे के रिलेशन में हैं। यह जोड़ा अक्सर यह कहकर बात टाल देता हैं कि हम दोनों क्लोज फ्रेंड हैं। हाल ही जब दिशा से टाइगर के साथ रिलेशनशिप में होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि उनके फैंस सुनकर शॉक्ड रह जाएंगे। ‘बागी 2’ एक्ट्रेस ने कहा, कैसा रिलेशनशिप। उनके इस स्टेटमेंट के बाद लोगों के जहन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर माजरा क्या है। क्या दोनों का ब्रेकअप हो गया?
जैकी ने स्वीकार किया था टाइगर का लव
बीते दिनों जब जैकी श्रॉफ से पूछा गया था कि क्या टाइगर और दिशा रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे को अपनी जिंदगी के 25 साल गुजारने के बाद गर्लफ्रेंड मिल गई है। वे अपनी जिंदगी का महत्व समझते हैं। इसलिए कभी भी कोई गलत कदम नहीं उठाएंगे।
बात करें टाइगर के काम की तो वह जल्द आने वाली फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी। हाल ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें टाइगर आर्मी टैंक के सामने हाथ में राइफल लिए खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दिशा पाटनी की फिल्म ‘मलंग’ 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है।