Happy Rose Day 2020: प्यार और रोमांस का वेलेंटाइंस वीक आज (7 फरवरी) से शुरू हो गया है। दुनिया भर के लवर्स का यह वीक 14 फरवरी तक चलेगा। इस वेलेंटाइंस सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है और इसकी समाप्ति 14 फरवरी के दिन वेलेंटाइंस डे से होती है। रोज डे से इस वीक की शुरुआत इसलिए भी करते हैं क्योंकि रोज अपने आप में प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जोड़े एक-दूसरे को लाल गुलाब देकर उनसे अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसके साथ ही प्यार भरे मैसेज भी भेजते हैं।
प्यार की शुरुआत गुलाब का फूल देकर करने के पीछे यह भी माना जाता है कि विक्टोरियाई लोग प्राचीन काल में अपनी भावनाएं जताने के लिए एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते थे। गुलाब के फूल कई रंग के होते हैं जिनमें लाल रंग के गुलाब का इस्तेमाल सबसे ज्यादा प्यार का इजहार करने के लिए किया जाता है। लेकिन कई लोगों में यह भी दुविधा होती है कि वह कौन से रंग का गुलाब अपने प्रेमी को भेंट करें। तो आइए जानते हैं किस रंग के फूल का क्या महत्व है-
Rose Day 2020: रोज डे पर इस तरह करें अपने पार्टनर को Wish
रेड रोज: यह रंग प्यार और किसी के प्रति आकर्षण व मनोवेग के इजहार के लिए किया जाता है। जैसे किसी को ‘आई लव यू’ बोलना है तो रेड रोज देकर ही बोलते हैं।
पिंक रोज: पिंक रोज किसी की कृपा या उसके महत्व को मानने के रूप में दिया जाता है। यह एक खुशी का इजहार भी होता है।
येलो रोज: येलो रोज यानी पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। इसका इस्तेमाल फ्रेंडशिप जताने या दोस्ती कायम रखने के इजजार के रूप में किया जाता है।
व्हाइट रोज: सफेद रंग का गुलाब शांति और एकता का प्रतीक है। पश्चिमी देशों की शादियों में लोग ज्यादातर सफेद रंग के गुलाब का ही इस्तेमाल करते हैं।