लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली, Updated Fri, 21 Feb 2020 03:48 PM IST
खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे हैं। आयुर्वेद में लहसुन को औषधि बताया गया है और इसके कई चमत्कारिक गुणों का जिक्र किया गया है। ऐसे में लहसुन आपके स्वाद को ही नहीं बढ़ाता बल्कि आपको शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य भी रखता है। कई घरेलू नुस्खों के तौर पर लहसुन का प्रयोग किया जाता है। अगर आपके पेट में गैस हो रही है तो आप लहसुन को भूनकर खा सकते हैं, इससे आपको फौरन राहत मिलती है। लहसुन सर्दी-खांसी से लेकर फ्लू तक कई बीमारियों में बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं खाली पेट लहसुन खाने से क्या फायदे होते हैं…