महात्मा गांधी –मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ | सब लोग उन्हे प्यार से बापू पुकारते है | उनके पिता का नाम करमचंद गांधी था , वह राजकोट के दीवान थे | और माता का नाम पुतलीबाइ था |

महात्मा गांधी भारत के वासियो के लिए आदर्श है | महात्मा गांधी सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए शान्ति और अहिंसा के प्रतीक है | उन्होने भारत की आज़ादी के लिए अहिंसा और सत्याग्रह का रास्ता अपनाया | गांधी जी ने अपना जीवन सत्य , या सच्चाई की व्यापक खोज में समर्पित कर दिया | उन्होने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगो के नागरिक अधिकारो के लिए संघर्ष हेतु रोजगार करना शुरू किया था |
सन 1915 में गांधी जी भारत लौटे थे | फिर उन्होने भारत के किसानो , मजदूरो और श्रमिको को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्धआवाज उठाने के लिए एकजुट किया | गांधी जी ने अंग्रेज़ो दवारा भारतीयो पर लगाए गए नमक कर के विरोध मे सन 1930 में सत्याग्रह और इसके बाद 1942 में अंग्रेज़ो भारत छोड़ो आन्दोलन किया |
गांधी जी ने हमेशा विभिन धर्मो के प्रति सहिष्णुता का संदेश दिया | दक्षिण अफ्रीका और भारत में गांधी जी को कई बार जेल भी जाना पड़ा | गांधी जी ने कठिन परिस्थितियो में भी सत्य और अहिंसा का रास्ता अपनाया | नथुराम गोडसे ने उन्हे 30 जनवरी 1948 को मार दिया जिससे पूरे भारत में शोक फ़ेल गया | विश्व इतिहास के महान नायक महात्मा गांधी जी आजीवन सत्य, अहिंशा और प्रेम का रास्ता दिखाते रहे |