अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा का मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था। जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां स्टाइलिश अंदाज में जलवे बिखेरते हुए नजर आईं। सभी सितारों के बीच जिस एक style diva पर सभी की नजरें टिक गईं, वो है मलाइका अरोड़ा। इस मौके पर मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। मलाइका ने जिस अंदाज में खुद को कैरी किया था, वो बेहतरीन था।

बात करें, उनके आउटफिट की, तो ब्राइट रेड कलर की स्टाइलिश साड़ी में उनका लुक बेहद ग्लैमरस लग रहा था। मलाइका की साड़ी का डिजाइन काफी यूनिक था। इसमें ट्रडिशनल के साथ ही गाउन लुक का फ्यूजन लुक देखने को मिला। इस गाउन स्टाइल साड़ी में फ्रंट में स्लिट था।

वेस्ट पर रेड ऐंड येलो मिक्स फ्लोरल डिजाइन थी, जिससे पल्ला अटैच्ड था। वहीं, मलाइका के इस फ्यूजन आउटफिट को और बना दिया उनके सेक्सी ब्लाउज ने, जो डीप नेक डिजाइन में उन्हें बोल्ड लुक दे रहा था।