नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई ( Mumbai ) में आग लगने ( Fire break out ) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिलन इंडस्ट्री ( Milan Industry ) में लगी भीषण आग पर अभी काबू भी नहीं पाया गया था कि नवी मुंबई के सेक्टर 44 के नेरूल सीवुड्स में एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में आग लगई। 10 घंटे के अंदर आग की दूसरी इस घटना से माया नगरी के लोग दहशत में हैं।
नवी मुंबई में लगी आग को काबू करने के लिए मौके पर दमकल ( Fire brigade ) की गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकरकर्मियों ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बनाया बंधक, मच गया हड़कंप
Navi Mumbai: Fire breaks out at high-rise apartment building at Sector 44 Nerul Seawoods; Fire tenders present at the spot. #Maharashtra pic.twitter.com/NIiK8c7kLe
— ANI (@ANI) February 8, 2020
आपको जानकारी दे दें कि मुंबई के साकी नाका इलाके में आश्रय स्थल की पहली मंजिल में आग लग गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Mumbai: A level-II fire has broken out at Milan Industrial Estate, Abhyudaya Nagar in Kala Chowky locality. 5 fire tenders, one ambulance, one Quick Response Vehicle is present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/LEy15Dx6XJ
— ANI (@ANI) February 7, 2020
तिहाड़ जेल से आई सबसे बड़ी खबर, जेल के बाथरूम में दोषी ने चादर से लटक कर दे दी जान, मचा हंगामा
आपको बता दें कि इससे पहले काला चौकी इलाके के अभ्युदय नगर में स्थित मिलान इंडस्ट्रियल एस्टेट में शुक्रवार और शनिवार की रात भीषण आग लग गई।
यहां भी आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं। घटनास्थल पर पांच फायर टेंडर, एक एंबुलेंस और एक क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौजूद है। यहां पर भी आग लगने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। खास बात यह है कि दोनों ही मामलों में फिलहाल किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है।