लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली, Updated Sun, 23 Feb 2020 01:59 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ट्रंप कल अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी होंगी। ट्रंप अपने इस दौरे के दौरान अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली का भ्रमण करेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप खाने के बेहद शौकीन हैं। वो फूड लवर्स हैं। ‘लेट ट्रंप बी ट्रंप’ किताब में उनके खाने के शौक के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि उन्हें कौन-से फूड्स सबसे ज्यादा पसंद है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या पसंद है..