राजधानी दिल्ली की सिविल लाइंस पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने जब अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया तो पुलिस को घटना की जानकारी हुई।
माता-पिता की मौत के बाद से 15 साल की पीड़ित किशोरी अपनी बुआ और ताई के साथ मजनूं का टीला इलाके में रहती है। पड़ोस में ही रहने वाले 36 साल के सुरेश ने एक साल पहले पीड़िता से दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
छह माह पहले अगवा हुई किशोरी बरामद, तीन माह की गर्भवती
इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। जब उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा जांच करने पर वह गर्भवती पाई गई। वहीं पर उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया।
इस बारे में अस्पताल से जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी को मजनूं का टीला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
तांत्रिक ने 16 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, चीखने पर बोला- ‘भूत है’
50 हजार रुपये में गर्भ के बच्चे की लिंग जांच करवाने वाले 3 दलाल पकड़े