लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Fri, 07 Feb 2020 09:30 AM IST
प्यार करने वाले युवाओं को फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार होता है, क्योंकि इस महीने शुरू होता है वेलेंटाइन वीक। दुनिया भर में इसे प्यार और रोमांस का सप्ताह माना जाता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत इसलिए भी करते हैं, क्योंकि गुलाब अपने आप में प्यार का प्रतीक माना जाता है। हालांकि अलग-अलग रंग के गुलाब के अलग-अलग मायने भी होते हैं। आपके सामने वाले को किस रंग का गुलाब दें, यह आपके रिश्ते पर निर्भर करता है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: