फैशन की दुनिया में गाउन एक नई क्रांति लेकर आया है। गाउन को फ्यूजन ड्रेस में काउंट किया जाता है। इसकी वजह है कि आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक दोनों के लिए गाउन पहन सकती हैं। इसके लिए आपको गाउन का पैटर्न और स्टाइलिंग टिप्स सेलेक्ट करने हैं। वैलेंटाइन डे पर अगर आप गाउन पहनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से टिप्स ले सकती हैं। आइए, डालते हैं एक नजर-

फ्लोरल प्रिंट आप हर मौके पर पहन सकती हैं. ट्रिप या वी डे के लिए फ्लोरल प्रिंट गाउन सबसे परफेक्ट रहेगा। दीपिका की तरह आप बन (जूड़ा) बनाकर इस लुक को कैजुअल बना सकती हैं। आप चाहें, तो अपने बालों के हिसाब से स्ट्रेट लॉक्स, कर्ली लुक भी ट्राई कर सकती हैं।

आप अगर गाउन को डिफरेंट स्टाइल में ट्राई करना चाहती हैं, तो आप गाउन साड़ी स्टाइल ट्राई कर सकती हैं. डायना पेंटी इस लुक में बेहद खूबसूरत लगने के साथ क्लासी लग रही हैं।

मौनी रॉय की तरह अगर आप ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं, तो रेड या कोई दूसरा डार्क कलर ट्राई कर सकती हैं। फिश कट गाउन को आप डिनर डेट के लिए कैरी कर सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी की तरह स्लिट शिमरी गाउन आपके ‘वी डे’ के लिए बेस्ट रहेगा। आप अपनी पसंद के हिसाब से इस लुक को ज्वैलरी या डिफरेंट मेकअप के साथ और ज्यादा निखार सकती हैं।

ब्लैक कलर कभी फैशन से आउट नहीं होता। आप कैजुअल लुक के लिए सोनम कपूर का यह लुक ट्राई कर सकती हैं। आप अगर पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डांंस पार्टी में जा रही हैं, तो यह ऑप्शन बेस्ट है।