लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली, Updated Tue, 18 Feb 2020 03:14 PM IST
चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने 26 से ज्यादा देशों में दहशत फैलाई है। हर रोज लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वायरस से संक्रमित लोगों और मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है। वायरस की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य्य संगठन ने दुनियाभर में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। एशिया, अफ्रीका और यूरोप समेत मध्य पूर्व में कोरोना का संक्रमण जारी है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1,886 हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। चीन के बाहर कोविड-19 (Covid-19) वायरस से पांच लोगों की मौत हुई है। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 73,325 से ज्यादा हो गई है। आइए जानते हैं कोरोना वायरस शरीर के अंगों का क्या हाल करता है…